New Delhi, July 06, 2020.
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले रविवार सुबह पवित्र गुफा में विशेष आरती की गई। यात्रा के इतिहास में ऐसा पहली बार लाइव आरती का प्रसारण हुआ। पवित्र गुफा में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना में उपराज्यपाल जीसी मुर्मू अपने परिवार के सदस्यों, पुजारी व श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। दूसरी ओर, व्यास पूर्णिमा पर पवित्र छड़ी मुबारक के संरक्षक और दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरी पहलगाम में लिद्दर दरिया किनारे शिव मंदिर में भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया।
इस साल यात्रा 23 जून को शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण यात्रा की तारीख घोषित नहीं की गई। यात्रा शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही हैं। दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी करीब 13 फीट में विराजमान हैं। उपराज्यपाल ने गुफा में जम्मू कश्मीर में शांति व खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कोरोना के जल्द खात्मे की कामना की।