जयपुर, फरवरी 04, 2022.

भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है।
दुनियाभर में कोरोना से अब तक हुई सबसे ज्यादा मौतों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। 9.1 लाख मौतों के साथ पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील (6.3 लाख मौतें) है।
रूस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। वहां अब तक 3.33 लाख लोगों ने कोरोना के चलते जान गंवाई है।