टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

जयपुर , दिसंबर 29, 2022.
अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की टीम का चयन कर लिया है।
हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका में जनवरी 2023 से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी।
महिला टी20 विश्व कप का शुभारंभ 10 फरवरी 2023 से होगा। वहीं टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
टीम इंडिया को ग्रुप 2 में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमें भी हैं। ग्रुप चरण में सर्वाधिक अंक पाने वाली दो टीम सेमीफाइनल में खेलेंगी। इसके बाद फाइनल 26 फरवरी 2023 को होगा।
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम एक त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी जो 19 जनवरी 2023 से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगी।