द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति

जयपुर, जुलाई 22, 2022.
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं, वे पहली आदिवासी समुदाय से आईं राष्ट्रपति हैं ।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में उन्हें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने काफी कम मत हासिल किया ।
64 वर्ष की द्रौपदी मुर्मू ने देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है। द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों को वोट हासिल हुआ ।
राष्ट्रपति पद हासिल करने वाली द्रौपदी 15वें व्यक्ति होंगी जबकि देश को 17वां राष्ट्रपति मिला है, क्योंकि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे थे।
जीत के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी बड़े नेताओं ने बधाई दी है।