महाशिवरात्रि पर्व पर लगी भक्तों की लाइन, लाखों भक्तों ने की पूजा-अर्चना,

 

जयपुर, फरवरी 18,2023.

महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के प्रमुख शिवालयों में मंगला आरती के साथ ही लोग भक्ति में डूबे नजर आए। शिव मंदिरों में बम-बम बोले, ऊं नम: शिवाय के उद्घोष गुंजायमान हुआ। व्रत रखने के साथ ही शिवालय में जलाभिषेक, दुग्धाभिषोक, पूजा अर्चना करने की भक्तों में होड़ लगी रही। शिव भक्त शनिवार अलसुबह से ही भगवान भोले का जल, पंचामृत और दूध का अभिषेक कर उन्हें भांग, धतूरे और आंकड़ा इत्यादि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।

महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर ही शहर के प्राचीन शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पूर्व संध्या से ही शिवालयों पर जगमग रोशनी की गई। शहर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, धूलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। देर रात करीब 2 बजे से शिवालय पहुंचे भक्तों को लाइनों के जरिए सुबह मंदिर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान दिनभर यहां मेले सा माहौल रहेगा। बड़ी संख्या में भक्तों का कारवां यहां देखने की मिला।