राजस्थान में सूचना सहायक के पदों पर निकली 2730 बंपर वैकेंसी

जयपुर, जनवरी 27, 2023.
कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में 2730 पदों पर सूचना सहायक की भर्ती निकाली है। जिसके लिए आज से 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर 25 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विवि से कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन, कंप्यूटर साइंस और तकनीकी या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, आईटी में ग्रेजुएश किया होना जरुरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की हिंदी और अंग्रेजी में प्रति मिनट कम से कम 20 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए। वहीं उन्हें हिंदी की देवनागरी लिपि में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
सूचना सहायक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी उम्मीदवार को शामिल होने की छूट दी जाएगी।