रूस-यूक्रेन युद्ध से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट , निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे
जयपुर, फरवरी 24, 2022.

रूस-यूक्रेन युद्ध से आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले मिनट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,700 पॉइंट्स टूटकर 55,563 पर पहुंच गया है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हो रही है। निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 248.18 लाख करोड़ रुपए है, जो कल 255 लाख करोड़ रुपए था।