लगातार पांचवें दिन घटे कोरोना के एक्टिव केस-24 घंटे में 9 हजार 355 नए एक्टिव केस सामने आए

 

जयपुर, अप्रैल 27, 2023.

कोरोना के एक्टिव केस लगातार पांचवें दिन कम हुए हैं। शुक्रवार को देश में 57,410 एक्टिव केस थे। जबकि 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 67,806 एक्टिव केस थे।

10 दिन बाद एक्टिव केस 60 हजार से कम हुए हैं। 16 अप्रैल को देश में 60,313 लोगों का इलाज चल रहा था, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। नए केस में कमी और ज्यादातर लोगों के ठीक होने के चलते एक्टिव केस कम हो रहे हैं।

पिछले चार दिनों से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं। मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी 26 अप्रैल को भी 9,355 केस सामने आए हैं।