Bhopal, July 02, 2020.
एमपी में 3 महीने बाद आज कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल आ रहे हैं। मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।
27 मंत्री आज शपथ लेंगे। इसके साथ शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दखल बढ़ेगा। उनके कोटे से 8 और कांग्रेस से आए 3 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस बार कैबिनेट विस्तार में सीएम शिवराज सिंह चौहान की नहीं चली है। कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जा है। कई पुराने दिग्गजों को मार्गदर्शक मंडल में भेजा जाएगा।
बीजेपी से ये लोग लेंगे शपथ
01. रामखेलावन पटेल 02.अरविंद भदौरिया 03.बृजेंद्र प्रताप सिंह 04.विश्वास सारंग 05. इंदर सिंह परमार 06. उषा ठाकुर 07. भरत सिंह कुशवाह 08. मोहन यादव 09. प्रेम सिंह पटेल 10. जगदीश देवड़ा11. विजय शाह 12. यशोधरा राजे सिंधिया 13. ओमप्रकाश सकलेचा 14. रामिकशोर कांवरे 15. गोपाल भार्गव 16. भूपेंद्र सिंह
सिंधिया खेमे से ये लोग लेंगे शपथ
01. प्रभुराम चौधरी 02. इमरती देवी 03. प्रद्युमन सिंह तोमर 04. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव 05. ओपीएस भदौरिया 06. गिर्राज दंडोतिया 07. सुरेश धाकड़ 08. बृजेंद्र सिंह यादव
कांग्रेस से आए लोग
01. बिसाहूलाल सिंह 02. हरदीप सिंह डंग 03. एंदल सिंह कंसाना