जयपुर, फरवरी 14, 2022.

हफ्ते के पहले दिन निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। सोमवार को मार्केट कैप में 8.29 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। शुक्रवार को यह 263.47 लाख करोड़ रुपए था जो आज 255.11 लाख करोड़ रुपए रहा। साल 2022 की यह शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,747 पॉइंट्स टूटकर 56,405 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 531 अंक गिर कर 16,842 पर बंद हुआ। पेटीएम का शेयर 4.7% टूटकर 863 रुपए, नायका का शेयर 7.78% गिर कर 1,515 और जोमैटा का स्टॉक 6.82% गिर कर 82.70 रुपए पर बंद हुआ।