जयपुर, फरवरी 04, 2022.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2022 की परीक्षा को 6 से 8 हफ्तों तक टालने का आदेश दिया है। यह फैसला डॉक्टरों की मांग पर लिया गया।
दरअसल, इस साल की परीक्षा NEET PG 2021 की काउंसिलिंग की तारीख पर पड़ रही थी। इसे देखते हुए 25 जनवरी को 6 MBBS ग्रेजुएट्स ने 12 मार्च को होने वाली इस परीक्षा को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी।
डॉक्टरों ने कहा था कि अनिवार्य इंटर्नशिप पीरियड पूरा न हो पाने के कारण कई MBBS ग्रेजुएट्स इस परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इन कारणों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को टाल दिया गया है।