जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव आगे रहते हैं राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा - Exclusive News
X

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव आगे रहते हैं राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा

जयपुर, अक्टूबर 2024.

जनता जब सरकार और प्रतिनिधि चुनती है तो उसको यह उम्मीद होती है कि उसकी समस्याओं का समाधान होगा। इस सोच के साथ राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने सरकारी आवास पर जन समाधान केंद्र शुरु की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करना है और लोगों को राहत प्रदान करना है।

इस समाधान केंद्र पर स्वयं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा शामिल होते हैं और लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं।

Related Post

यह प्रयास जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जन नेता की उनकी यह छवि उनके कार्यों से बनी है। जन समाधान केंद्र पर आने वाले सभी नागरिकों का सम्मान किया जाता है तथा उनकी समस्या की सुनवाई होती है।

जन समाधान केंद्र की यह पहल उन सभी नागरिकों के लिए एक सकारात्मक  कदम है जो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उम्मीद के साथ डॉ. बैरवा के पास आते हैं।